मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
STORY SLUG: FEROZEPUR SIVREJ PROBLEM ISUE
फिरोजपुर: में सीवरेज संकट गहराया, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने पार्षदों के साथ किया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण।
फिरोजपुर शहर के लोग पिछले काफी समय से सीवरेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज फिरोजपुर नगर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सचदेवा कांग्रेस पार्षदों (एमसी) की टीम के साथ शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रिंकू ग्रोवर ने बताया कि प्लांट में लगे जनरेटर काफी पुराने और खराब स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में कुछ मोटरें भी खराब थीं, जिसके कारण सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
नगर परिषद अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने कहा कि जब भी सीवरेज समस्या को लेकर विभाग से बात की जाती थी, तो बताया जाता था कि डिस्पोजल पूरी तरह भरे हुए हैं। लेकिन आज टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर डिस्पोजल लगभग 20 से 25 फीट तक खाली मिले। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि खराब मोटर की मरम्मत कर दी गई है और अगले कुछ घंटों में वह सुचारु रूप से काम करना शुरू कर देगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक शहर में अधिक बारिश नहीं हुई है। यदि आने वाले दिनों में भारी वर्षा होती है, तो सीवरेज व्यवस्था का पूरी तरह तैयार रहना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर नगर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोर्ड सिंह ने कहा कि परमिंदर सिंह पिंकी के नेतृत्व में पार्षदों की टीम शहर की सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के सहयोग से जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा और शहरवासियों को राहत मिलेगी।
बाइटः नगर परिषद अध्यक्ष अशोक सचदेवा
***********************
STORY SLUG : FEROZEPUR SNACHER AND TASKAR KABU
फिरोजपुर पुलिस को अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी के मोटरसाइकिल और 6 स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, एक अलग कार्रवाई में एक युवक को 415 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।
एसएचओ सुखचैन मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों स्नैचर फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 5 चोरी के मोटरसाइकिल और 6 स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को 415 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
बाइट: एसएचओ सुखचैन मेहता।







