मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
STORY SLUG : FEROZEPUR DIG PRAHAR
TOTAL FILE : SHOT, BYTE DIG SNAHDEEP SHARMA
एंकर फिरोजपुरः पुलिस की ओर से शरारती तत्वों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के चौथे राउंड की शुरुआत कर दी गई है। यह विशेष अभियान फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
वीओः
ऑपरेशन प्रहार के चौथे राउंड के तहत फिरोजपुर पुलिस ने शहर और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
डीआईजी स्नेहदीप शर्मा के मुताबिक, इससे पहले चलाए गए तीन ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस को कई अहम सफलताएं हासिल हुई थीं। अब चौथे राउंड को और प्रभावी बनाने के लिए 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है।
पुलिस की ओर से फिरोजपुर शहर के अलग-अलग चौकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य शरारती तत्वों, गैंगस्टरों और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
बाइट: डीआईजी स्नेहदीप शर्मा






