मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल।
सबरा बांध पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुआ मुकाबला
फिरोजपुर में आज देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सबरा बांध के पास हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि जीरा पुलिस और सीआई स्टाफ जीरा को मिली सूचना के आधार पर सबरा बांध पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध बदमाश वहां पहुंचे।
पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
बाइट: एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू






