मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
रंजीत सिंह, दविदर सिंह, जगतार सिंह व संजीव कुमार बने एएसआई।
फिरोजपुर: हवलदार से एएसआई पद पर पदोन्नत हुए पुलिस जवानों के स्टार लगाए गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को हवलदार से एएसआई पद पर पदोन्नत होने वाले चार पुलिस के जवानों को एसएसपी कार्यालय में बुलाया गया। जहां एसएसपी भुपिंदर सिंह ने एएसआई रंजीत सिंह, एएसआई दविंदर सिंह, एएसआई जगतार सिंह व एएसआई संजीव कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर नए पद की शुभकामनाएं दी। नए पद पर आए पुलिस कर्मियों को लगन, मेहनत, ईमानदारी और सच्चाई से पुलिस सेवा करने के लिए प्रेरित किया। सभी पदोन्नत हुए कर्मचारियों ने प्रण लिया कि वह अपना डयूटी को पुरी तनदेही से निभाएगे।







