सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)
नांदेड़ साहिब जाने वाली स्पेशल ट्रेन की जीआरपी टीम ने की सघन चेकिंग।
फिरोजपुरः त्योहारों के मद्देनजर रेलवे यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी थाना फिरोजपुर रेलवे स्टेशन की टीम द्वारा नांदेड़ साहिब जाने वाली स्पेशल ट्रेन सहित रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
डीजीपी जीआरपी पटियाला तथा डीएसपी जीआरपी के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए गए इस अभियान के दौरान पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री-एग्जिट गेटों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की बारीकी से जांच की गई।
चेकिंग के दौरान टीम को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जीआरपी टीम द्वारा यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया कि यदि उन्हें स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु अथवा लावारिस सामान दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी जीआरपी या आरपीएफ को दें।
जीआरपी टीम ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।






