सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)
STORY SLUG : FEROZEPUR SNACHER KABU
फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर काबू।
थाना सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 चोरी और स्नैच किए हुए मोबाइल फोन तथा एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है।
थाना सिटी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और बरामद किए गए मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल किन-किन मामलों से संबंधित हैं।
थाना सिटी के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइटः सुखचैन मेेहता सिटी एसएचओ







