72 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

72 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश। 

 

     उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष से मुलाकात कर टाटा सूमो चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग । निष्पक्ष जांच का उठाया मुद्दा। 

 

         

 

 ऊखीमठः रक्षाबंधन पर्व के दिन भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर स्कूटी सवार पंच केदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण के पति डाॅ. कैलाश पुष्वाण को टाटा सूमो से टक्कर मारने वाले व्यक्ति की घटना के 72 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं थानाध्यक्ष से मुलाकात कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दिन भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में डाॅ. कैलाश पुष्वाण गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है तथा परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सड़क हादसे को 72 घंटे बीत जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कानून के दायरे में लाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष से कहा कि मृतक डाॅ. कैलाश पुष्वाण सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे और क्षेत्र के होटल, होम स्टे तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे में मामले की जांच निष्पक्ष एवं त्वरित गति से होना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने, प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि घटना में दोषी सभी लोगों को कानून के दायरे में लाना चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि यदि समय रहते घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गयी तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द करने के लिए विवश हो जायेंगे। गुरिल्ला संगठन बसन्ती रावत ने कहा कि जनपद की यातायात व्यवस्था राम भरोसे संचालित हो रही है तथा आये दिन टक्कर मारने की घटनाएं सामने आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान व्यापार संघ ऊखीमठ व विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर फरार चल रहे वाहन चालक की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की।

 

उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गयी है तथा समय-समय पर विभिन्न ठिकानो पर दबिश दी जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, पूर्व जिला कुंवर सजवाण, ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा, गुप्तकाशी गणेश तिवारी, कांग्रेस मनरेगा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी, लक्ष्मण रावत, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, अंकुर रौथाण, महावीर सिंह नेगी, कर्मवीर कुंवर, दौलत पंवार, नवदीप नेगी, मदन सिंह रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।