नफरत फैलाने पर सजा क्यों नहीं?

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

                        दृष्टिकोण 

      नफरत फैलाने पर सजा क्यों नहीं ?

 

                      (विनायक फीचर्स)

 

विगत कुछ समय से सोशल मीडिया सस्ती लोकप्रियता पाने का ऐसा जरिया बन चुका है, जिस पर राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी तथा जातीय विद्वेष उत्पन्न करके समाज में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है। यह जहर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर घोला जा रहा है।

जहर घोलने में किशोरावस्था में कदम रखने वाली कुछ ऐसी युवतियां बढ़-चढ़कर अराजकता फैला रही हैं, जिन्हें न भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और सनातन परंपराओं से सरोकार है और न ही जिनकी कोई सम्मानजनक पारिवारिक पृष्ठभूमि है। केवल लड़की होना ही उनके लिए बड़ी बात है। यदि उनकी किसी अभद्र भाषा का विरोध किया जाता है तो वे विक्टिम कार्ड खेलने में तनिक भी देर नहीं लगातीं। ऐसे में राजनीति से नकारे गए तत्व और जातीय संकीर्णता से ग्रस्त तत्व बिना सत्य को समझे उनके समर्थन में खड़े हो जाते हैं।

बहरहाल, देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां मानसिक गंदगी का सुनियोजित ढंग से विस्तार किया जा रहा है। आम आदमी को बरगलाकर कभी जंतर-मंतर पर समाज और राष्ट्र-विरोधी विघटनकारी प्रदर्शन किए जा रहे हैं, तो कभी देश में कहीं भी कुछ जातीय तत्व अपना राजनीतिक और आर्थिक स्वार्थ पूरा करने के उद्देश्य से समाज में जातीय खाई चौड़ी करने पर आमादा रहते हैं।

हद तो तब हो जाती है जब भारतीय सनातन परंपरा के विरुद्ध विषवमन करने वाले तत्वों को देश का नेता प्रतिपक्ष पूर्ण समर्थन देता है तथा कानूनी प्रक्रिया पर दबाव बनाकर समाज में वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों के समर्थन में खड़ा हो जाता है।

विचारणीय बिंदु यह है कि क्या सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने की किसी को आजादी है? क्या सनातन परंपरा के आराध्य देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है? क्या सड़कों पर जनभावना के प्रतिकूल आचरण करना अभिव्यक्ति की आजादी के अंतर्गत माना जा सकता है? क्या कानून एक गालीबाज को जातीय आधार पर संरक्षण देकर किसी दूसरे व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी को नकार सकता है? यदि नहीं, तो एक ही झगड़े में दोनों पक्षों के प्रति दोहरा मापदंड अपनाने का औचित्य क्या है?

एक सवाल और भी है कि क्या देश में किसी भी वयस्क या अवयस्क व्यक्ति को अभिव्यक्ति के नाम पर सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने की छूट दी जा सकती है? यदि नहीं, तो ऐसे तत्वों की धरपकड़ कर उन्हें कठोर दंड देने में विलंब क्यों किया जा रहा है?  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।