• जय मां नंदा समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

Spread the love

बीकेटीसी मीडिया प्रभारीः  डा. हरीश गौड़।

नवरात्रि के नवें दिन पर मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मंदिर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना। 

• जय मां नंदा समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

श्री बदरीनाथ धाम/ पांडुकेश्वर: 11 अक्टूबर।नवरात्रि के नौवे दिवस के अवसर पर बद्रीनाथ मार्ग कंचनगंगा में क्षेत्र की अराध्य देवी मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मन्दिर मे कन्या पूजन तथा मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गयी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार सपरिवार माता के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा क्षेत्र के सुख- शांति का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर जय मां नंदा समिति अध्यक्ष राजदेव मेहता एवं पदमेंद्र भंडारी ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

माता के मंदिर में जय मां नन्दा समिति बामणी / पांडुकेश्वर के सौजन्य से विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया इससे पहले मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात कन्या पूजनतथा प्रसाद वितरण किया गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार विजय दशमी के दिन श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बन्द होने की तिथि तय होनी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर दुर्गा पूजा का यज्ञ हवन के साथ समापन होना है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्रद्धालुओं से कपाट बंद होने की तिथि तय होने के समारोह में शामिल होने का भी अनुरोध किया है। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अध्यक्ष राजदेव मेहता,पदमेंद्र भंडारी, अमित पंवार , सुधीर मेहता, वीरेंद्र भंडारी, रणजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 9 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक