अपर जिलाधिकारी ने बाड़ेछीना के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

अपर जिलाधिकारी ने बाड़ेछीना के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश।

अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति, टीकाकरण व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि आपदा अलर्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों व कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा वेतन आहरण से पूर्व अपने मंतव्य सहित अनुमति के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने केंद्र की आकस्मिक सेवाओं, ओपीडी एवं प्रसव पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका तथा अन्य अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने, गुड्डा-गुड्डी चार्ट अद्यतन करने और विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अस्पताल की भौतिक स्थिति सही पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि केंद्र का कायाकल्प योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है।

उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था की जांच के दौरान एक आईएलआर मशीन निष्क्रिय मिली। वैक्सीन स्टॉक पंजिका एवं संबंधित चार्ट भी अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर उन्होंने मशीन को क्रियाशील कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, वैक्सीन स्टॉक पंजिका प्राथमिकता से अद्यतन कर नियमित रूप से उसका रखरखाव करने तथा कोल्ड चेन एवं वीएचएनडी चार्ट सात दिन के भीतर अद्यतन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पात्र आयुवर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के लिए नियमित प्रयास करने को भी निर्देशित किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए अनुपालन आख्या 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।