दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति का गठन अजीत अध्यक्ष, वैभव सचिव।, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड

 

 

     दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति का गठन अजीत अध्यक्ष, वैभव सचिव।, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

 

 

 

अल्मोड़ा:  नगर में इस वर्ष आयोजित होने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर दशहरा महोत्सव समिति की बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विगत वर्ष की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।

 

       बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष के आयोजन के बाद समिति के पास 1,70,600 रुपये की धनराशि शेष है। इसके साथ ही पुतला, दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पंजीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

               बैठक में पिछले वर्षों के दशहरा आयोजन के दौरान पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की कमी के कारण सामने आई परेशानियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्टेडियम परिसर में ही आयोजित किए जाएंगे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर वर्ष आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस पर समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई और ब्राइट एंड कॉर्नर के समीप जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

 

            बैठक में नगर की यातायात और विद्युत व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। बाजार क्षेत्र में विद्युत तारों के अधिक संख्या में उलझे होने तथा खुखरी गेट के पास वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनने का मुद्दा उठाया गया। समिति ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया।

 

समिति की नई जिम्मेदारियां तय

 

         दशहरा महोत्सव समिति के सचिव वैभव पांडे ने अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की की सहमति से समिति के पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक की। समिति में अनुभवी लोगों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

    मुख्य सलाहकार के रूप में ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी और मनोज सनवाल, जबकि मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट बनाए गए हैं। अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की तथा उपाध्यक्ष अशोक पांडे, संजय साह, दीपक साह और दीपचंद्र जोशी होंगे। सचिव वैभव पांडे और उप सचिव आशीष गुरुरानी, निशांत पांडे , विशाल कनवाल एवं सूरज वाणी को बनाया गया है।

 

       मुख्य सांस्कृतिक संयोजक मनोज जोशी तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी होंगे। सह संयोजक की जिम्मेदारी शरद अग्रवाल, अश्विनी नेगी,ललित कनवाल, और हितेश वर्मा को दी गई है। सह सांस्कृतिक संयोजक के रूप में देवेंद्र भट्ट, पंकज भगत, दीपक कुमार और सलमान अंसारी को शामिल किया गया है।

 

      सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित टम्टा, दिनेश मठपाल और बनाए गए हैं। प्रचार-प्रसार प्रमुख हीतेश नेगी, दीक्षित जोशी, पंकज कनवाल और दिनेश थापा होंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कपिल मल्होत्रा और निर्मल उप्रेती को दी गई है। सलाहकार मंडल में कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल और किशन लाल को शामिल किया गया है।

 

    बैठक में अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल, प्रकाश पाण्डेय, आनंद बगड़वाल, रवि रौतेला, किशन लाल, अमरनाथ सिंह नेगी, अशोक पाण्डेय, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, सुशील साह, हितेश वर्मा हनी, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, आशीष गुरुरानी, रिक्खू साह, हरीश कनवाल, कपिल मल्होत्रा, मनोज सनवाल, वैभव पांडे, राजेंद्र तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।