छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वाँ प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए कवि अशोक कुमार यादव।

Spread the love

 

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः  (नया अध्याय)

 

 

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वाँ प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए कवि अशोक कुमार यादव।

 

      मुंगेली: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वाँ प्रान्तीय सम्मेलन दिनाँक 26 और 27 सितंबर 2026 को होटल द किंग्स महल पिकरी, बेमेतरा में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, कवि एवं साहित्यकार मीर अली मीर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर सरस्वती वंदना और राजकीय गीत के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉक्टर अभिलाषा बेहार के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, खुमरी और गमछा से किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिये। 

          जिसमें मुंगेली जिला के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति सम्मिलित हुआ और छत्तीसगढ़ी भाषा में राखी और तीजा तिहार दो कविताएँ प्रस्तुत किये। कवि यादव अपनी कविताओं के माध्यम से राजकीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी भाषा और हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने में योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भावना से कविता लिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा कवि यादव को बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

          इस सम्मेलन का उद्देश्य- छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाना, प्रारंभिक शिक्षा में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करना और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करना हैं।

  • Related Posts

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    Spread the love

    Spread the love  सी ए शंकर अंदानी अहिल्या नगर, महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।…

    माँ शेरावाली

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी)           छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 2 views
    उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया 

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 8 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 12 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।