गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

        गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

        की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

        अल्मोड़ाः जनपद में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों के आयोजन एवं संबंधित विभागों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

        निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के जीवन-संघर्ष, देश सेवा तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण का संदेश दिया जाएगा।

           विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि तथा दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं एवं गोष्ठियों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सादा जीवन, उच्च विचार, नैतिकता, भाईचारे एवं सर्वधर्म समभाव जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

           इस के तहत साक्षरता को बढ़ावा देने, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक भेदभाव एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। सार्वजनिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता से सामाजिक समरसता, सद्भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा लघु, कुटीर एवं खादी ग्रामोद्योगों के महत्व से जनसामान्य को अवगत कराने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक…

    कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण, पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम, मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 0 views
    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण, पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम, मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 10 views

    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान  को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 10 views
    गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तत्वावधान में नशा मुक्ति बिषय पर नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तत्वावधान में नशा मुक्ति बिषय पर नुक्कड़ नाटक।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।