40 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद पैतृक गांव लौटे देवेन्द्र रावत का नागरिक अभिनंदन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

          40 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद पैतृक

      गांव लौटे देवेन्द्र रावत का नागरिक अभिनंदन। 

          मक्कू गांव पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों,

        ग्रामीणों व परिजनों ने किया भव्य स्वागत।

 

         सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी

                    के लिए किया सम्मानित। 

 

              ऊखीमठ: जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पद से करीब चार दशक की पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए देवेन्द्र रावत के अपने पैतृक गांव मक्कू, तुंगनाथ घाटी पहुंचने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने नागरिक अभिनंदन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप और पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन करते हुए पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन सेवाओं को क्षेत्र के लिए गौरव बताया।

 

                     मक्कू गांव में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, राज्य मंत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्ति अपने मूल गांव और समाज के बीच लौटता है, तो यह केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होता है।

 

         केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि देवेन्द्र रावत ने पुलिस विभाग में चार दशक तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश की सेवा की है। उनका सेवाकाल युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के ग्रामीण परिवेश से निकलकर कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं देना स्वयं में उपलब्धि है।

 

            राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पण और अपने मूल गांव से जुड़े रहना देवेन्द्र रावत की विशेष पहचान रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन में नई भूमिका की शुरुआत है। उन्होंने देवेन्द्र रावत को स्वस्थ, सुखद और सक्रिय सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

          राज्य मंत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत ने कहा कि मक्कू जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देवेन्द्र रावत ने पुलिस विभाग में चार दशक तक सेवाएं देकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं को मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।

 

             पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि पहाड़ के गांवों से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने देवेन्द्र रावत के सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका अनुभव और सामाजिक सरोकार गांव व क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होंगे।

 

            नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि किसी व्यक्ति की चार दशक की सेवा के बाद अपने पैतृक गांव में इस तरह सम्मान के साथ वापसी पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र रावत ने अपने सेवाकाल में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया तथा अब वे अपने अनुभवों से समाज को दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुनीता मैठाणी व संचालन नागेन्द्र भट्ट ने किया। 

 

                    इस अवसर पर ग्रामीणों और परिजनों ने देवेन्द्र रावत को पुष्पमालाएं, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत देवेन्द्र रावत ने सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार दशक की सेवा के बाद अपने लोगों के बीच लौटना उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान उन्हें क्षेत्र और प्रदेश के लोगों से जो स्नेह व सहयोग मिला, उसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।

 

              नागरिक अभिनंदन समारोह पारिवारिक आत्मीयता, ग्रामीण सहभागिता और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सभासद सरला रावत, उद्योगपति खुशहाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह नेगी, सन्दीप पुष्वाण, हर्षवर्धन सेमवाल, दशमी देवी मैठाणी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनिया नेगी, चोपता व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी, प्रताप रावत, भगवती प्रसाद मैठाणी, मोहन मैठाणी, मनोज मैठाणी, श्रीचंद सिंह रावत, प्रह्लाद राणा, सरोज रावण, दलवीर रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत, भगत सिंह रावत, यशवन्त सिंह रावत, सूरज सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, दिलवर सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा…

    विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 3 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।