कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण, पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम, मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण, पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम, मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा।

      अल्मोड़ा: कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान हुई कटिंग से प्रभावित दो भवनो, नौलों और मार्गों की समस्या को लेकर पार्षद अमित साह मोनू की पहल के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू को निर्माण कार्य के दौरान हुए नुकसान की जानकारी दी थी। पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह से वार्ता कर प्रभावित परिवारों की समस्या उनके समक्ष रखी। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।

          डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दो प्रभावित भवनों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के दौरान हुए नुकसान का नियमानुसार आंकलन किया जाएगा तथा इसके आधार पर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क कटिंग से क्षतिग्रस्त हुए नौलों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस पर विभाग की ओर से इनका भी नियमानुसार सुधारीकरण कराने का भरोसा दिया गया। इसके साथ ही निर्माण के दौरान इधर-उधर बेतरतीब ढंग से फैलाई गई मिट्टी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मिट्टी का निस्तारण कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर जब उन्होंने पार्षद अमित साह मोनू को अवगत कराया तो उन्होंने मामले को संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा।स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू की पहल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह के त्वरित संज्ञान तथा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता का आभार जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भवनों के नुकसान के आंकलन के साथ-साथ नौलों, रास्तों और अन्य प्रभावित स्थानों का सुधारीकरण तथा मिट्टी का निस्तारण भी जल्द कराया जाएगा। आज स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, स्थानीय नरेन्द्र बिष्ट, लोनिवि के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    2 अक्टूबर: श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          2 अक्टूबर: श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम।      …

    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2 अक्टूबर: श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम

    • By User
    • October 2, 2026
    • 1 views
    2 अक्टूबर: श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम

    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण, पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम, मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views

    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान  को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 10 views
    गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तत्वावधान में नशा मुक्ति बिषय पर नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तत्वावधान में नशा मुक्ति बिषय पर नुक्कड़ नाटक।