मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अल्मोड़ा: जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने चंदन लटवाल के कार्यों एवं विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर प्रवीण प्रसाद, महेंद्र नेगी, तारा दत्त पांडेय, किरण कुमार सहित सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।






