मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
2 अक्टूबर: श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम।
अल्मोड़ा: आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के गांधी पार्क में महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात जिला कार्यालय में 2 अक्टूबर 1994 के रामपुर तिराहा कांड के शहीद आंदोलनकारियों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ वंश कनवाल के नेतृत्व में युवा महानगर की टीम द्वारा बेस चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर वंश कनवाल ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों ने अलग उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए अपना कतरा-कतरा समर्पित किया, उन्हीं शहीदों की स्मृति में आज युवा प्रकोष्ठ ने भी अपना रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ वंश कनवाल, भूपेंद्र सिंह, प्रितेश कनवाल, महानगर उपाध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट, महानगर महामंत्री अमित भट्ट, महानगर महामंत्री वैभव सहित महानगर के कार्यकर्ता गोकुल, बास्कर आर्य, मानस बिष्ट एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।






