सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में ‘2047 का भारत’ विषय पर हुए विविध कार्यक्रम।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

      सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में ‘2047 का भारत’

            विषय पर हुए विविध कार्यक्रम।

 

 

       देहरादूनः  राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में आज ‘2047 का भारत’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल अरोड़ा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएँ हुईं। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की। सौम्या, आँचल, आकृति कुकरेती, जीबा और मेहविश ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड संख्या 92 के पार्षद अनिल नौटियाल तथा युवा मोर्चा देहरादून के मंत्री संकल्प नौटियाल भी उपस्थित रहे।

 

                मुख्य अतिथि श्री मीता सिंह ने अपने संबोधन में सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सरकार की विभिन्न योजनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के विकास में इन योजनाओं की भूमिका और उनके महत्त्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

 

             महाविद्यालय के प्राचार्य ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में शिक्षा, कौशल विकास एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

     कार्यक्रम का कुशल संचालन भारती नौटियाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एस. मेहरा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर कुलदीप रावत, प्रो. राजमणि राम पटेल, प्रो. नीलू कुमारी, डॉ. लक्ष्मी दत्त गार्ग्य, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉ. नीतू बडोनी, डॉ. उषारानी नेगी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. देवी प्रसाद पांडेय सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में ‘2047 का भारत’ विषय पर हुए विविध कार्यक्रम।

    • By User
    • October 13, 2026
    • 2 views
    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में ‘2047 का भारत’ विषय पर हुए विविध कार्यक्रम।

    विश्व कविता  अडिंक्रा

    • By User
    • October 12, 2026
    • 4 views
    विश्व कविता      अडिंक्रा

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 9 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    शब्द, भाव और विचार

    • By User
    • October 12, 2026
    • 8 views
    शब्द, भाव और विचार