प्रा.डॉ. शंकर घनशामदास अंदानी (आचार्य, सी ए.) अहिल्या नगर, महाराष्ट्र
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
असत्य पर सत्य की विजय
विधा – चौपाई
1. सत्य सदा उजियारा लाए, झूठ अँधेरा दूर भगाए। धर्म-पथ पर जो बढ़ जाता, विजय-तिलक वह सदा लगाता।
2. रावण का अभिमान मिटा, सत्य ने अपना ध्वज फहराया। राम-धर्म की ज्योति जली, असत्य की हर शक्ति ढली।
3. सत्य-पथिक मत हारो भाई, सत्य में ही शक्ति समाई। झूठ भले कुछ पल मुस्काए, अंत समय सत्य विजय पाए।
4. मन से बैर-भाव मिटाएँ, प्रेम-सद्भाव के दीप जलाएँ। सत्य-धर्म का मान बढ़ाएँ, सुंदर जग का स्वप्न सजाएँ।







