सौजन्यः राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्रीलाल शुक्ल, हिन्दी के उन दिग्गज तथा प्रख्यात साहित्यकारों में शुमार किए जाते हैं, जिन्हें हिंदी-समाज अपना कालजयी रचनाकार स्वीकारता है।
श्रीलाल शुक्ल एक बेहतर और सफल प्रशासनिक अधिकारी थे। उनका लेखन, समकालीन हिंदी कथा-साहित्य में, उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन के लिये विख्यात रहा है। उनका सबसे लोकप्रिय उपन्यास ‘राग दरबारी’ है।
‘राग दरबारी’ की बिक्री और लोकप्रियता आज भी शानदार है। ऐसे सर्वप्रिय, सर्वसम्मानित साहित्यकार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धाँजलि।






