मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी खेल महाकुंभ 2026 में अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक।
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026: अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक (Bronze Medal)
देहरादून / अल्मोड़ा: देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026’ की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (25 से 28 अक्टूबर 2026) में अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी दीक्षा कांडपाल ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दीक्षा ने अंडर-25 (सीनियर) आयु व भार वर्ग में अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय गेम्स पदक विजेता, 5th डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय रेफरी एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि 25 से 28 अक्टूबर तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दीक्षा कांडपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अल्मोड़ा जिले का नाम रोशन किया है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
दीक्षा कांडपाल की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खेल संघों और मानस पब्लिक स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में:
जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य: विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, राज्य दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व महामंत्री (भाजपा) रवि रौतेला, मंडल उपाध्यक्ष (हवालबाग भाजपा) कुंदन कुमार बिष्ट।
अधिकारी एवं खेल संघ: जिला क्रीड़ा अधिकारी (अल्मोड़ा), जिला कल्याण विभाग के अधिकारी, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट, डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप जोशी, सुरेश सिंह नेगी, मीरा रयाल, महेशी आर्या (जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा) फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग जज गिरीश मल्होत्रा।
कोच एवं टीम प्रबंधन: टीम कोच हीरा कनवाल, टीम कोच मनमोहन सिंह मेहरा, योग प्रशिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच अनंत बिष्ट, सीनियर खिलाड़ी व कोच जी. पी. पंकज, खिलाड़ी एवं कोच काजल कांडपाल।
खिलाड़ी एवं साथी: अवनि बिष्ट, खुशी नेगी, मयंक गैड़ा, आसना आर्या, कनक नेगी, ललित मोहन सिंह, वेदांश भंडारी, दिव्यांशु बिष्ट, साक्षी रयाल, सार्थक जोशी, लतिका जैम्याल दक्षेश जोशी यश नेगी शिवम जोशी, जगदीश अधिकारी, शिक्षक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, श्री गिरीश नाथ गोस्वामी केंद्रीय मंत्री ( उत्तराखंड क्रांति दल ,) राजेंद्र सिंह राणा क्रिकेट कोच हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा, प्रदीप जोशी सचिव डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा वरिष्ठ अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट, अजय वर्मा महापौर ( नगर निगम अल्मोड़ा),शिवाय आर्या, प्रनील बिष्ट, ऋद्ध्यांशी बिष्ट, अंशिका बिष्ट तथा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का समस्त शिक्षक वर्ग।
सभी ने दीक्षा की इस सफलता को अल्मोड़ा जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने मुख्य मंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 में जीता कांस्य पदक।


राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: अंडर-25 में दीक्षा कांडपाल ने अल्मोड़ा का नाम किया रोशन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026: दीक्षा कांडपाल के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अल्मोड़ा में खुशी की लहर।








