संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
आफताब गिरफ्तार, 40 ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी का आरोप।
प्रजापति समाज के ईंट-भट्ठा संचालकों से मजदूरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का करने वाला आरोपी आगर पुलिस के गिरफ्त में।
आरोपी की निशानदेही पर अमरोहा में निर्माणाधीन मकान के पास बताए गए स्थान से ₹20 लाख नगद एवं दो चेक जप्त।
आगर-मालवा: ईंट-भट्ठों पर मजदूर सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी आफताब (निवासी उत्तर प्रदेश) को आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर करीब 40 ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
आरोपी की निशानदेही पर अमरोहा में निर्माणाधीन मकान के पास बताए गए स्थान से ₹20 लाख नगद एवं दो चेक जप्त।
आगर मालवा थाना कोतवाली आगर क्षेत्र में ईंट-भट्ठों पर मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर मजदूरी की राशि लेकर मजदूरों को भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ने स्वयं को मजदूर उपलब्ध कराने वाला एजेंट बताकर उनसे संपर्क किया तथा मजदूरों की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।
शिकायत के अनुसार, सितंबर 2026 में मजदूरों को ईंट-भट्ठों पर काम के लिए लाया गया और मजदूरी संबंधी व्यवस्था के नाम पर नौ अलग-अलग अनुबंधों के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से नगद राशि प्राप्त की गई। बाद में मजदूरों द्वा
aरा मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी सामने आने पर ईंट-भट्ठा संचालकों ने पुलिस से शिकायत की।
आवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली आगर में अपराध धारा 316(2), 316(5), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद से पुलिस लगातार कर रही थी प्रयास
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली आगर पुलिस द्वारा घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश एवं मामले से जुड़े साक्ष्यों के संकलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने, मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई करने तथा सीसीटीवी फुटेज एवं टोल प्लाजा संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपी की गतिविधियों और संभावित आवागमन मार्गों का पता लगाने के प्रयास किए।
इन सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा बताए गए स्थान तक पहुंच बनाई।
आरोपी की निशानदेही पर ₹20 लाख नगद एवं दो चेक जप्त
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी आफताब पिता अच्छन खाँ, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के बताए अनुसार अमरोहा से लगभग 15 किलोमीटर दूर फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे, एक निर्माणाधीन मकान के समीप बताए गए स्थान से राशि एवं चेक बरामद किए गए।
आरोपी की निशानदेही पर कुल ₹20,00,000 (बीस लाख रुपये) नगद तथा फरियादी के हस्ताक्षर वाले दो चेक विधिवत जप्त किए गए। जप्त सामग्री को प्रकरण में साक्ष्य के रूप में लिया गया है। बरामद राशि एवं चेक की विवेचनात्मक प्रासंगिकता के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की सतत मेहनत से मिली सफलता
प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं टोल प्लाजा संबंधी जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी तक पहुंचकर महत्वपूर्ण बरामदगी की। मामले में आगे की विवेचना जारी है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार गुनेरा, प्रधान आरक्षक मानवेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक गिरजाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बाबू बाबेरिया, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक दीपक सोलंकी, आरक्षक विजय दांगी, आरक्षक पवन यादव एवं महिला आरक्षक नीतुराज खिंची की सराहनीय भूमिका रही।






