संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
वीरगाथा परियोजना 6.0 में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति।
राजिम (कौन्दकेरा): विद्यार्थियों में देशभक्ति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व. श्री पं. मिलऊदास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कौंदकेरा में वीरगाथा परियोजना 6.0 का आयोजन किया गया।यह परियोजना भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के वीर योद्धाओं, वीरांगनाओं के त्याग, साहस और बलिदान की गाथा तथा वीरता पुरस्कार विजेताओं से परिचित कराना है।
व्याख्याता श्री दुष्यंत कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में चित्रकला, निबंध एवं कविता लेखन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं महापुरुषों के चित्र उकेरे, वहीं निबंध में वीरों के जीवन परिचय, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला तथा कविता के माध्यम से देशभक्ति की भावना व्यक्त की।इस प्रतियोगिता में किरण भारती, त्रिवेणी, हुलसी, दुलेश्वरी, यशोदा, चंचल, हिना, कुलभूषण, तन्मय सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.आर. रात्रे ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनूराम यदु, खिलावन सिन्हा, एल.आर. साहू, सी.पी. साहू, सी.एल. साहू, हरिशचंद्र निषाद, परमेश्वर निषाद, अजय साव, रितेश पटेल, कृष्ण कंसारी, मीरा साहू सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।






