भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

Spread the love

 

ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)

 

 

 

भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

 

 

अलीगढ़ (हरिद्वार), [जम्मू प्रसारण]:  अक्टूबर- शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के साथ-साथ आचार्य विनोबा भावे के विचारों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान के लिए अलीगढ़ महानगर के सामाजिक व आध्यात्मिक चिंतक, समीक्षक, आलोचक एवं साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया है। आचार्यकुल एवं थावे विद्यापीठ द्वारा 24-25 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार के कनखल स्थित परमार्थ ज्ञान मंदिर में आयोजित वार्षिक हरिद्वार अधिवेशन-2026 में उन्हें ‘आचार्य विनोबा भावे स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उनके साथ ही उनकी सहधर्मिणी डॉ. सोमवती शर्मा (प्रधानाचार्य, श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज) को भी 

 

        ‘आचार्य विनोबा भावे स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया। आप दोनों ने आचार्य विनोबा भावे के विचारों व सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में विशिष्ट सेवा की है और वर्तमान में भी भारतीय जीवन मूल्यों के संरक्षण में संलग्न हैं। इस दो दिवसीय मानद हरिद्वार अधिवेशन में देशभर से आए विद्वानों, शिक्षाविदों, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रभाषा हिंदी का अतीत, वर्तमान और भविष्य’, ‘आचार्य विनोबा भावे का शिक्षा दर्शन और विद्यापीठ की भूमिका’, ‘श्रीमद्भगवद्गीता: युवा अवसाद के कारण और निवारण’ तथा ‘नई शिक्षा नीति में मातृभाषा का महत्व एवं भारतीय भाषाओं के विकास में विद्यापीठ की भूमिका’ जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय काव्य संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने की। डॉ. शर्मा दंपति शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज में मानवीय मूल्यों, महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति, हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। आप दोनों साहित्य एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, नई पीढ़ी में नैतिक चेतना विकसित करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने में जुटे हुए हैं। डॉ. दिनेश कुमार शर्मा और डॉ. सोमवती शर्मा को यह मानद सम्मान मिलने से उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा परिचितों में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि को एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दोनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

  • Related Posts

    कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने का फॉरेंसिक विज्ञान अब बना न्यायिक विज्ञान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने                का फॉरेंसिक विज्ञान अब…

    आजीविका सरस मेला–2026 के द्वितीय दिवस केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया स्टॉलों का निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 14 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।