सौजन्यः बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्यप्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ……..
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर की अध्यक्षता में तीन दिवसीय ‘‘सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम’’ का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2026 से 02 नवंबर 2026 तक ए.डी.आर. भवन आलीराजपुर में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला न्यायाधीश/सहायक प्रशिक्षक बुरहानपुर, माननीय श्री मनोज कुमार मण्डलोई प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय आलीराजपुर, श्री शाहिद मोहम्मद सीनियर प्रशिक्षक जबलपुर, द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में माननीय श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला न्यायाधीश/सहायक प्रशिक्षक बुरहानपुर, श्री शाहिद मोहम्मद सीनियर प्रशिक्षक जबलपुर द्वारा जिला आलीराजपुर के विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सामुदायिक मध्यस्थता के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, आलीराजपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता समाज में शांति, सद्भाव एवं आपसी विश्वास स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अनेक विवाद आपसी संवाद की कमी, गलतफहमी या छोटे-छोटे मतभेदों के कारण उत्पन्न होते हैं, जिन्हें समय रहते समझाइश एवं सकारात्मक बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि वे अपने अनुभव, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को विवादों का शांतिपूर्ण समाधान अपनाने के लिए पे्ररित कर सकते हैं।
उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में श्री नंदराम परमार प्रथम जिला न्यायाधीश,

श्री आर.पी. सेवेतिया सचिव जि.वि.से.प्रा., श्रीमती ज्योत्सना आर्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री जय पाटीदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनुरागसिंह सुमन व्यवहार न्यायाधीश, श्री अंशुल चन्द्रा व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री आंचल जायसवाल जेएमएफसी, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राजेश राठौर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं जिला आलीराजपुर के विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित व्यक्ति प्रमुख उपस्थित रहे।






