ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंज पुलिस ने गुरुवार को एंटी रोमियो अभियान के तहत भगोहर स्थित सदगुरुदेव इंटर कालेज में बालिकाओं को जागरूक कर उनके अधिकार बताए। उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार महिला आरक्षी सोनम सिंह रीतू कुमारी ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के लिए मुखर होकर आवाज उठाने संकोच त्याग कर गलत कार्यों का विरोध करने तथा अपने मांबाप से निःसंकोच बात करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति भी जागरूक करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य पाटेशवरी प्रसाद पाण्डेय ने बालिकाओं की जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय की बालिकाओं समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।







