संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आज देव उठनी एकादशी है पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री
नवापारा राजिम: आज शनिवार को देवउठनी एकादशी है काल गणना एवं मान्यताओं के अनुरूप मतभेद होने से दो तिथियां एक साथ पड़ने से लोग स्वाभाविक रूप से भ्रम में आ जाते हैं ,शुक्रवार 20 नवंबर को भी एकादशी थी किंतु शास्त्र सम्मत मत यह है की दशमी युक्त एकादशी को व्रत नहीं करना चाहिए इसलिए द्वादशी युक्त एकादशी को शुभ और श्रेष्ठ फलदाई कहा गया है इस कारण आज देव उठनी एकादशी का व्रत पर्व एवं उत्सव मनाना श्रेयस्कर है यह कहना है नगर के ज्योतिष भूषण पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री का, उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को 7:16 मिनट सुबह से एकादशी लग गई थी किंतु सूर्योदय एकादशी में नहीं हुआ था आज एकादशी तिथि पर ही सूर्योदय हुआ है इस कारण हम गृहस्थ वैष्णव भजन एकादशी का व्रत पूजन आज कर रहे हैं ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास मास में शयनरत रहने के कारण जगत नियंता श्री हरिनारायण सोने मेके लिए चले जाते हैं और यथा देहे तथा देवे की लोक प्रचलित मान्यता के अनुसार आज देव जागरण का विधान भी हम लोग कर रहे हैं और साथ ही तुलसी विवाह भी आज से ही प्रारंभ हो जाएंगे वैसे पद्म पुराण में कार्तिक शुक्ल नवमी को नवमी से तुलसी विवाह का उल्लेख मिलता है कार्तिक नवमी से पूर्णिया तक किसी भी दिन तुलसी विवाह किया जा सकता है किंतु लोक मान्यता देवउठनी एकादशी के दिन से ही विभिन्न मांगलिक कार्यों के शुभारंभ की तिथि मानी जाती है इसलिए लोग आज माता तुलसी का शालिग्राम भगवान के साथ पानी ग्रहण संस्कार करेंगे उत्सव मनाएंगे राजीव लोचन भगवान के मंदिर में श्री सत्यनारायण और श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी आज ही देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है।






