संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बनी विजयलक्ष्मी माली।
कानड़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की हाल ही में घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष सकलेचा द्वारा घोषित कार्यकारिणी में कानड़ नगर के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद विजयलक्ष्मी माली को महिला मोर्चा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। विजयलक्ष्मी माली को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाती हूं कि संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगी।






