ब्यूरो गोंडा वजीर गंजः सियाराम पाण्डेय।
चार वर्ष के बाद जनहित मेले का पुनः आयोजन।
—————————————
डाक्टर दिपेंद्र सिन्हा व आनंदिता रजत मेले की व्यवस्था में लगे रहे।
—————————————-
गोंडा वजीर गंजः क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता के पयागपुर में चार वर्ष के अंतराल के बाद एक बार पुनः जनहित मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुवा। मेले की शुरुआत मंदिर में पूजन अर्चन व रामेश्वर नाथ सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद योग कर के किया गया।
मेले की औपचारिक शुरुआत अपर जिला जज दानिश हसनैन ने किया। इस अवसर लोक अदालत का आयोजन हुआ। मेले में अधिवक्ताओं मनोज पांडेय, अरुण शुक्ल, रविंद्र पांडेय, खुशीराम तिवारी, ने राजस्व, फौजदारी, एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं घरेलु हिंसा से बचाव हेतु 20 लोगों को कानूनी सलाह दी। अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में आयोजित ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के 2 सौ छात्रछात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परिणाम में शीर्ष तीन प्रतिभागियों को एक वर्ष तक 2 हजार व शीर्ष 10 को 15 सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। अन्य को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। पयागपुर में लगी एलईडी फैक्टरी में 4 सौ लोगों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की भी शुरुवात हुई।पुलिस अधीक्षक गोंडा की पत्नी डॉ. तन्वि जायसवाल ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। मेले में बैंक, विजली कनेक्सन, शौचालय, लोकवाणी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आधारकार्ड, सहित विभिन्न स्टाल लगाये गए। झूला व अन्य मनोरंजक साजो सामान लगे रहे। शाम को देवी देवताओं के मनमोहक झांकी के साथ लोकगायक गगनदीप सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार महिला व पुरूष आरक्षी भी मौजूद रहे। आयोजक डॉ दीपेंद्र सिन्हा, डॉ. आनंदिता रजत मेले की व्यवस्था में लगे रहे। मेले का समापन 16 फरवरी को होगा।







