ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः के नौबस्ता पयागपुर में तीन दिवसीय जनहित मेले के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की भरमार रही। स्वास्थ विभाग के एलटी दिलीपकुमार व सुनील के मार्गदर्शन में टीवी के 8 मरीजों को मेला आयोजक डॉ दीपेन सिन्हा ने गोद लिया। इन मरीजों के टीवी उन्मूलन तक खानपान,दवा देखभाल की जिम्मेदारी आरएन फाउंडेशन उठाएगा। शनिवार को 2सौ युवाओं को एटीसी लैब ट्रेनर आशीष देव व आत्मप्रकाश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मेले में लुप्त हो रही कठपुतली का भी प्रदर्शन किया गया। जिसे लोगों ने बड़े चाव से देखा। ग्रामपंचायत नौबस्ता के परिषदीय विद्यालय के छात्रछात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले में बिजली विभाग ने कैम्प लगा कर 7 बकायेदारों से 60हजार रुपये जमा कराए तथा 15 लोगों ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। एसडीओ विकास यादव अवर अभियंता शिवकुमार व अनिल कुमार मानस मौजूद रहे। स्वास्थ विभाग ने 510 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं दी गयी।सीएचओ सीमा मिश्र के साथ स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे। परिसर में लगे रक्तदान शिविर में आयोजक डॉ दीपेन सिन्हा के साथ 4लोगों ने रक्तदान किया।मेले में दौड़ व मेढ़क कूद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तरबगंज के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, जिलापंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह मेले में पहुँचकर आयोजन की सराहना की। मेले में संदीप पांडेय, पंकज दुबे, राजकुमार पांडेय, निखिल, कौशल किशोर, गुड्डू अली व अमित पाठक ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान डॉ अनंदिता रजत ने में आगंतुकों का आभार तथा सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।







