ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः के सहिबापुर में आयोजित संकुल बैठक का एडी बेसिक ने किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थिति तीन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब।
वजीरगंजः के प्राथमिक विद्यालय सहिबापुर में मंगलवार शाम 3 बजे आयोजित शिक्षक शंकुल बैठक का एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। बैठक में अनुपस्थिति तीन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया।बीइओ चन्द्र भूषण पाण्डेय की अगुवाई में प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन हुई। बैठक में एडी बेसिक के अचानक पहुँचने से सभी सकते में आ गए। बैठक में तीन प्रधानाध्यापकों पूनम तिवारी प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर, विनय श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय लोनियन पुरवा अचलपुर, कनिज फातिमा प्राथमिक विद्यालय करौदा अनुपस्थित रही जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने संकुल बैठक के संदर्भ में चर्चा भी।







