ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
प्रेम, सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार:सीओ।
गोंडा : वजीरगंज थाने मे महाशिवरात्रि, रमजान व होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को ले मेंकर क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए सभी अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। महाशिवरात्रि व होली पर किसी तरह की हुड़दंह न हो। रमजान भी स्थापित परम्पराओं के अनुसार मनाएं। किसी भी प्रकार की नयी परिपाटी शुरू करना पूर्ण रूप से वर्जित है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हुये आपसी सौहार्द व भाई चारे को मजबूत करें। उन्होंने उपस्थित लोगों से हुड़दंगियों को चिन्हित करने में पुलिस का सहयोग करने आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए समस्याओं के बारे में पूछा। सभी हल्का उपनिरीक्षकों व बीट आरक्षियों को क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर कौशल तिवारी,एहसान अहमद, एजाज खां, साजन,आलोक ओझा,गुड्डू मिश्र, अवधेश गोस्वामी शतीस भारती , मोहम्मद एहसान, पप्पू प्रधान, कौशल तिवारी आदि मौजूद रहे।







