ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंज समाजवादी पार्टी ने रविवार को क्षेत्र के चंदापुर में पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन कर वर्तमान भाजपा सरकार को कोसा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पंडित सिंह के सुपुत्र डॉअभिषेक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके पीडीए परिवार के लोगों का वोटर लिस्ट से भी नाम कटवा रही है। सभी सजग होकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। भाजपा सरकार मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिन्दू मुसलमान की राजनीति कर रही।
विधानसभा प्रभारी जयसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा। गरीब मजदूर किसान, और पीडीए परिवार का हक मार रही है। पीडीए को एकजुट होकर भाजपा को हटा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिये घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। आयोजन विधानसभा अध्यक्ष हृदय राम यादव ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता साहबराम यादव एवं संचालन जयेंद्र तिवारी ने किया इस मौके पर एहसान अहमद, गुड्डू यादव, धर्मेंद्र सिंह, गब्बर यादव, अवधेश यादव, राधेश्याम यादव, शैलेंद्र सिंह, अंकित मौर्य, परमजीत, सुमित मौर्य, विशालसिंह, अनिल कुमार वर्मा, आकाश चौरसिया, अंशु सिंह, सरवन निषाद सुनील पाल, लवकुश निषाद, आदि लोग उपस्थित रहे।







