ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्ध पीठ शिव मंदिर बालेश्वरनाथ मंदिर व गौरेश्वरनाथ पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।ॐ नमः शिवाय के जय घोष के साथ मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन अमित पाठक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया प्रभारी तहसीलदार अनुराग पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उमेशवर प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार संतोष यादव व थानाध्यक्ष अभय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम के राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, जाबेद अख्तर लेखपाल इंद्रदेव द्विवेदी मुस्तैद रहे।गर्भगृह में क्षेत्राधिकारी स्वयं कमान संभाल रहे थे महिला व पुरुष आरक्षी जलाभिषेक की मुख्य जिम्मेदारी सम्भाले रहे । मंदिर परिसर में हजारों शिवभक्त जल लेकर घंटो लाइन में लगे रहे।परिसर में बेलपत्र फूल,भांग,धतूर आदि की दुकानें सजी रहीं वहीं बधाई बजाने वालों की धूम रही। क्षेत्रीय शिव भक्तों ने परिसर में हवन पूजन अर्चन भी किया।मेला शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस की।
वहीं पृथ्वीनाथ, दुःख हरननाथ,गोरेश्वर नाथ ,चन्द्रेश्वर नाथ व अन्य ग्रामीण शिवमंदिरों पर बड़ी धूमधाम से जलाभिषेक श्रद्धालुओं ने किया। एसओ ने कहा कि लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व निरीक्षक राजीव मिश्रा लेखपाल कृष्ण कुमार वर्मा चौकी प्रभारी डुमरियाडीह बृजेश कुमार चतुर्वेदी उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार, रामधारी दिनकर, कैलाश नाथ यादव, पंकज यादव, विनोद सोनी, अतुल सिंह, रावत यादव, महिलाराक्षी दिप्ती आनन्द, सरिता सिंह, अनीता सोनकर, प्रियंका मिश्रा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







