निक्की के पिता भिखारी सिंह का कहना है आरोपी विपिन के सीने पर गोली लगनी चाहिए थी तभी कलेजे को ठंडक मिलती

Spread the love

 

             ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जिले में हुए निक्की मर्डर केस के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप उठा। दरअसल, निक्की के पति विपिन भाटी पर पत्नी (निक्की) को जिंदा जलाने का आरोप है।

                 वहीं, आरोपी विपिन ने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए पत्नी द्वारा सुसाइड करने की बात कही है। हालांकि, आरोपी विपिन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है लेकिन, निक्की के पिता ने इस एनकाउंटर को लेकर एक बड़ी बात कही है।

विपिन ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन भाटी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की तो ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अस्पताल में घायल बेटे विपिन को बुर्का पहनकर देखने पहुंची मां दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

‘सीने में गोली लगती तो मिलती कलेजे को ठंडक’

हत्यारोपी के पैर में गोली लगने से पीड़ित के मायके वाले संतुष्ट नहीं हैं। मृतका के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि उसके पैर में नहीं, बल्कि सीने में गोली लगनी चाहिए थी। तभी कलेजे को ठंडक मिलती। उन्होंने फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

                    पीड़ित पिता ने सीएम योगी से हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की भी मांग की। पीड़ित मायके वालों का कहना है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए ताकि निक्की के साथ बर्बरता करने वाले दरिंदों को जल्द सजा मिल सके।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)