विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने चली सियासी चाल

Spread the love

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी 38 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन (20 सूत्री) समिति का गठन कर दिया है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री अध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं एनडीए सरकार में शामिल भाजपा और जदयू समेत अन्य सहयोगी दलों के 2 जिलाध्यक्षो को 2 उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हर जिला समिति में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष समेत कुल 25 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। संबंधित जिला के लोकसभा सांसद पदेन सदस्य होंगे।  राज्यसभा सांसद अपने गृह जिला में पदेन सदस्य होंगे।  जबकि जिला के सभी विधायक पदेन सदस्य होंगे।

विधान पार्षद अपने गृह जिला जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, नगर अध्यक्ष भी पदेन सदस्य होंगे। संबंधित जिला के डीएम सदस्य सचिव होंगे। जिलों के अन्य आला अधिकारी भी पदेन सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

पटना जिला समिति में सम्राट चौधरी को अहम जिम्मेदारी

अधिसूचना के मुताबिक पटना जिला समिति में अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार व अभिषेक कुमार समेत कुल 25 होंगे। इनमें अशोक चंद्रवंशी, आसिफ कमाल, रमेश ठाकुर,देवेन्द्र प्रसाद,देवन्ति देवी, लालती देवी, पवन कुमार, अनिल रविदास, रामईश्वर मांझी, मो.शहीद, धर्मेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, सीताराम पाण्डेय, आशुतोष कुमार, मंयक जायसवाल, दीपक कुशवाहा, रुपेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर रजक, आशा किरण, रणविजय कुमार, खुर्शीद अहमद एवं अभिषेक सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं।

गया जिला समिति में इन दिग्गजों को मिली जगह

इसी प्रकार गया जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री नीतीश मिश्र, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद व प्रेम प्रकाश सिंह शामिल हैं।

वैशाली में इन्हें मिली जगह

वैशाली जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह व प्रेम सिंह कुशवाहा को जगह मिली है।

बेगूसराय जिला समिति

बेगूसराय जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री मंगल पांडेय, उपाध्यक्ष रुदल राय व राजीव कुमार वर्मा को जगह मिली है।

सीतामढ़ी जिला समिति

सीतामढ़ी जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा व मनीष गुप्ता शामिल हैं।

कैमूर जिला समिति

कैमूर जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री नितिन नवीन, उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा व मनोज जायसवाल बनाए गए हैं।

नवादा जिला समिति

वहीं नवादा जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी व अनिल मेहता शामिल हैं।

ये पढ़ें बाकी सभी जिले की समिति की लिस्ट

  • सारण जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री सुमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू व रंजीत सिंह शामिल हैं।
  • सिवान जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री रेणु देवी, उपाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह व संजय कुमार पांडेय शामिल हैं।
  • गोपालगंज जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री कृष्णनंदन पासवान, उपाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही व संदीप गिरी शामिल हैं।
  • मुजफ्फरपुर जिला समिति में अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष राम बाबू सिंह देव व रंजन कुमार,
  • बक्सर जिला समिति के अध्यक्ष मंत्री नितिन नवीन, उपाध्यक्ष अशोक सिंह और विजय कुमार सिंह
  • अररिया जिला के अध्यक्ष मंत्री नीतीश मिश्रा, उपाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल और आदित्य नारायण झा
  • किशनगंज जिला के अध्यक्ष मंत्री जमा खान है उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजाहिद आलम और संतोष
  • पूर्णिया जिला के अध्यक्ष मंत्री विजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह और राकेश कुमार
  • कटिहार जिला के अध्यक्ष मंत्री नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय और मनोज राय,
  • मधेपुरा के अध्यक्ष मंत्री श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष रमेश ऋषि देव और दीपक कुमार
  • सहरसा जिला के अध्यक्ष मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष चंद्र देव मुखिया और दिवाकर कुमार सिंह को बनाया गया है।
  • वहीं औरंगाबाद जिले के अध्यक्ष मंत्री संतोष कुमार सुमन, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और मुकेश कुमार शर्मा
  • नालंदा जिला में मंत्री विजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मोहम्मद मशरूर अहमद जुबैरी और रविशंकर प्रसाद
  • जमुई जिला के अध्यक्ष मंत्री रत्नेश सादा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो और कन्हैया कुमार सिंह
  • शेखपुरा जिले में मंत्री शीला कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी और सुधीर कुमार उपाध्यक्ष,
  • मुंगेर जिला  में मंत्री केदारनाथ प्रसाद गुप्ता,  उपाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह और प्रो अरुण पोद्दार
  • बांका जिला मे्ं मंत्री सुरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और अमरेंद्र कुमार
  • खगड़िया में मंत्री महेश्वर हजारी, उपाध्यक्ष बबलू मंडल और शत्रुघन भगत,
  • समस्तीपुर जिला में मंत्री श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गेश राय और उपेंद्र कुमार कुशवाहा
  • भागलपुर में मंत्री संतोष कुमार, उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह और संतोष साह, पश्चिम चंपारण में  मंत्री जनक राम, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा और रूपक श्रीवास्तव
  • पूर्वी चंपारण में मंत्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष मंजू देवी और प्रकाश अस्थाना, शिवहर में मंत्री जमा खान, उपाध्यक्ष कमलेश पांडे और नीरज कुमार सिंह,
  • दरभंगा में मंत्री मंगल पांडेय, उपाध्यक्ष गोपाल मंडल और जीवछ साहनी
  • सुपौल में मंत्री मदन सहनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव और नरेंद्र ऋषि के साथ
  • मधुबनी 20 सूत्री के अध्यक्ष मंत्री लेशी सिंह को और उपाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी और शंकर झा को बनाया गया है।
  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)