प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विपक्ष की कोई भी देश विरोधी साजिश सफल नहीं होगी: CM धामी

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात करती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस के घोषणापत्र का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनुच्‍छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

2.71 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात दी गई है। लाखों युवाओं को आठ हजार करोड़ की सहायता दी गई है। जम्मू-कश्मीर में एम्स, आइआइएम की स्थापना हुई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा जम्मू-कश्मीर में विकास की बात कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस के लोग जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्‍छेद 370 लागू करने की बात करते हैं। इन दलों के नेताओं ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू-कश्मीर को जिहाद की आग में झोंका है।

कहा कि ये पार्टियां लोगों को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती थी, तब सीमा पर रोज सीजफायर का उल्लंघन होता था। इस कारण सीमा पर रहने वाले गांव के लोग बंकरों में रहने को मजबूर थे। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करता है। जो पाकिस्तान आंख दिखाता था, वह आज खामोशी से बैठा है। सेना को गोली का जवाब गोलों से देने के आदेश हैं।

सभा में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के अलावा रणजोत सिंह, विनय रुहेला, महान सिंह व डा श्वेता सिंह आदि भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views