पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, सात घायल

Spread the love

ओखलकांडा के थाना खनस्यूं क्षेत्र में बुधवार शाम विद्युत पोल लेकर जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंचे धारी एसडीएम केएन गोस्वामी और खनस्यूं थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एसटीच हल्द्वानी भेजवाया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम भीमताल से ऊर्जा निगम के ठेकेदार का एक पिकअप वाहन विद्युत पोल लेकर ओखलकांडा की ओर जा रहा था। पटरानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त निवासी की मौत हो गई। साथ ही चालक अरुण, मनोज भट्ट, प्रेमा परगाई, चनी परगाई, निखिल राणा, देवेंद्र सिंह और भोला घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है।

हल्‍द्वानी एमबीपीजी की छात्रा थी नीमा

लोगों के अनुसार, नीमा, प्रेमा और चनी शाम को लूगड़ स्थित पनचक्की से आटा लेकर घर को जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में वाहन से लिफ्ट मांगी थी। नीमा हल्द्वानी एमबीपीजी की छात्रा थी। वहीं, अधिकारियों को भी क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत के चलते हादसे की जानकारी समय से नहीं मिल पाई। वहीं, रात को स्थानीय छात्र नेता दीपक मेवाड़ी समेत अन्य लोग भी मदद को अस्पताल पहुंच गए।  उन्होंने में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, बेटी की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।  वाहन चेंकिंग नहीं आई काम, लोडेड वाहन ढो रहे सवारी विद्युत पोलों से लोडेड वाहन सवारी ढो रहा था। जिसका खुलासा हादसा होने के बाद हुआ, ऊर्जा निगम के ठेकेदार का पिकअप वाहन विद्युत पोल से लोड होकर जा रहा था। इसके अलावा उसने वाहन में सवारियां भर रखी थी। इसी लापरवाही के चलते एक छात्रा की जान चली गई और सात घायल हो गए।

एसडीएम धारी केएन गोस्‍वामी ने कहा क‍ि  हादसे में एक युवती की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक को आपदा के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।