धामी सरकार ने 24 साल से विभिन्न विभागों में संचालित हो रही 368 ऐसी योजनाओं को छांटा है जो अब सिर्फ नाम की रह गई

Spread the love

प्रशासनिक और नीतिगत सुधारों के दौर से गुजर रही प्रदेश की धामी सरकार ने 24 साल से विभिन्न विभागों में संचालित हो रही 368 ऐसी योजनाओं को छांटा है जो अब सिर्फ नाम की रह गई हैं। काम की बनाने के लिए या तो ये योजनाएं एक-दूसरे में मर्ज होंगी या फिर इन पर हमेशा के लिए ताला लगाना होगा।

नियोजन विभाग की पहल पर राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन संस्थान (एनआईएफएम) को राज्य सरकार के 43 विभागों में संचालित हो रहीं 863 योजनाओं को छांटने का काम दिया गया था। इनमें कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण व बाल विकास समेत कई अन्य प्रमुख विभाग शामिल हैं।एनआईएफएम ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट नियोजन विभाग को सौंप दी है। साथ ही विभागीय स्तर पर योजनाओं का नया स्वरूप तय करने के लिए एक गाइडलाइन तैयार की है।

कई योजनाओं को लागू करने का एक ही तंत्र
विभागों को गाइडलाइन के आधार पर योजनाएं छांटनी हैं। इस प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पंत बताते हैं, एनआईएफएम ने समीक्षा के बाद 495 योजनाओं को वर्तमान जरूरत के हिसाब से सही पाया है। 368 में से कई योजनाएं आज की जरूरत के हिसाब से उतनी प्रभावी नहीं हैं। इनमें कई योजनाएं प्रासंगिक नहीं रहीं। कई योजनाओं को लागू करने का एक ही तंत्र है। आज के समय में इन सभी योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग विभागों में संचालित हो रही एक जैसी योजनाओं को मर्ज करने की सिफारिश की गई है।

मसलन, स्थानीय फसलों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं को मिलेट्स योजना में मर्ज किया जा सकता है। कृषि, उद्यान, पशुपालन विभागों से जुड़ी बीज, खाद, उर्वरक और किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी योजनाएं लगभग एक जैसी हैं, लेकिन छोटा आकार होने की वजह से ये अपना असर नहीं छोड़ पा रही हैं। समीक्षा में पाया गया कि 495 में से कई ऐसी योजनाएं हैं जो मौजूदा स्थितियों के हिसाब बेहद प्रभावी हैं लेकिन उनमें बजटीय प्रावधान बहुत कम है। इसे बढ़ाकर इन्हें लाभप्रद बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।