फर्जी केस बनाकर सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान- अरविंद केजरीवाल

Spread the love
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘महिला सम्मान योजना’ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने “संजीवनी योजना” के लिए शुरू किए गए पंजीकरण को अवैध बताया है। साथ ही लोगों से किसी के झांसे में ना आने और निजी जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है। 

फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान- केजरीवाल

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बगैर नाम लिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

आप संयोजक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।”

दोनों योजनाओं के लिए केजरीवाल ने की रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 रुपये हर महीने देने और संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का मुफ्त में दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराए जाने का वादा किया है।

मंत्रियों और विधायकों ने अपने इलाके में शिविर लगाकर कराया पंजीकरण

आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को दोनों योजनाओं के तहत लोगों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सरकार के मंत्रियों व विधायकों ने वालंटियर्स को साथ लेकर जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों का पंजीकरण कराया। 

आज सिसोदिया कराएंगे लोगों का पंजीकरण

आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स अपने-अपने इलाके में कैंप लगाने के साथ ही माइक से घोषणा भी कर रहे हैं ताकि कोई रजिस्ट्रेशन से वंचित न रह जाए। इसी तरह बुधवार को भी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई मंत्री, विधायक और वालंटियर्स शिविर लगाकर लोगों का पंजीकरण कराएंगे। 

मंगलवार को दोनों योजनाओं के तहत पंजीकरण अभियान को पूरी दिल्ली में चलाया गया। इस अभियान में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान विधानसभा के मोतियाखान, गली कासिमजान में शिविर लगाकर लोगों के पंजीकरण कराए।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)