पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

Spread the love

रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली जंक्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा।  वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी। देहरादून-लखनऊ के मुकाबले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत की औसत रफ्तार करीब 15-20 किमी प्रति घंटा ज्यादा होगी। बुकिंग शुरू होने के बाद पांच सितंबर के बाद की तारीखों में तेजी से सीटें बुक हो रही हैं।

बरेली जंक्शन पर ट्रेन के स्वागत की तैयारियों के मद्देनजर डीआरएम आरके सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, शनिवार को जंक्शन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के उर्स में आने-जाने वाले जायरीन की भी भीड़ होगी।

402 सीटें चेयरकार में हैं खाली 

लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में रविवार, सोमवार व बुधवार को तीनों दिन 402 सीटें खाली हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में इन्हीं दिनों में क्रमशः 31, 37, 36 सीटें रिक्त हैं। वहीं, रूट की अन्य ट्रेनों राज्यरानी एक्सप्रेस में चेयरकार में रविवार, सोमवार व मंगलवार को क्रमश: पांच, 73, 78, थर्ड एसी में एक, 31, 45, सेकंड एसी में आठ, 10, 11 सीटें खाली हैं।

419 रुपये है कैटरिंग चार्ज : लखनऊ  से मेरठ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कैटरिंग का अधिकतम चार्ज 419 रुपये है। लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में कैटरिंग चार्ज 308 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये है।

जायरीन को दिए पास
जमात रजा-ए-मुस्तफा के कोर कमेटी के सदस्य शमीम अहमद ने बताया कि जायरीन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 300 पास दिए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक के निर्देश पर मोहम्मद इमरान ने मदरसा पहुंचकर पास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां को सौंपे। उन्होंने बताया कि यह पास बुजुर्ग व महिलाओं को  दिए जाएंगे।

किराया रुपये में
मेरठ-लखनऊ
चेयरकार -1300
एक्जीक्यूटिव- 2365बरेली-लखनऊ
चेयरकार -740
एक्जीक्यूटिव-1430

बरेली-मुरादाबाद
चेयरकार-495
एक्जीक्यूटिव-930

बरेली-मेरठ
चेयरकार-945
एक्जीक्यूटिव-1615

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।