राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- हमलावर जब्बार ने अकेले ही ये हमला किया, उसे ISIS का प्रबल समर्थन था

Spread the love
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में नए साल पर कई लोगों को ट्रक से रौंदने वाले हमलावर शम्सुद-दीन जब्बार पर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज कहा कि हमलावर जब्बार ने अकेले ही ये हमला किया था। बाइडन ने ये भी कहा कि उसे ISIS का प्रबल समर्थन था।बुधवार की सुबह जब्बार ने अपने पिकअप ट्रक को भीड़ से भरी बॉर्बन स्ट्रीट में घुसा दिया था, जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।

आतंकी हमले के एंगल से जांच कर रही FBI

एफबीआई इस घटना की जांच आतंकवादी हमले के एंगल से कर रही है। 42 वर्षीय जब्बार की स्थानीय पुलिस के साथ गोलीबारी में मौत हो गई। वो एक पूर्व अमेरिकी सैनिक था। वह ह्यूस्टन का रहने वाला था और गाड़ी चलाकर न्यू ऑरलियन्स गया था।

बाइडन ने कहा कि आज एफबीआई ने मुझे बताया कि अभी तक हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हमले में कोई और शामिल है। उन्होंने पाया है कि हमलावर वही व्यक्ति था जिसने भीड़ में अपनी गाड़ी घुसाने से कुछ घंटे पहले ही फ्रेंच क्वार्टर में दो नजदीकी स्थानों पर उन आइस कूलर में विस्फोटक रखे थे।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views