देहरादून समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बन गई है। पहाड़ से मैदान तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। अगस्त समाप्त होने के बावजूद बारिश का क्रम धीमा नहीं पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी से बहुत बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है। पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को लेकर चेतावनी दी गई है।

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद भारी वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो कि शाम तक जारी रहा। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को रातभर हुई बारिश ने भी दुश्वारियां बढ़ा दीं।

बनबसा में 24 घंटे के भीतर 160 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके अलावा ऋषिकेश में भी 118 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य से 900 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हैं।

पहाड़ों में संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी व हरिद्वार में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज जिलों के स्कूलों में अवकाश घाेषित

मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अलर्ट के चलते कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।