मस्जिद को लेकर हुए बवाल के बाद लागू धारा 163 हटी

Spread the love

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हुई बवाल की घटन के बाद जनपद में लागू धारा 163 हटा ली गई है। लेकिन मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा बरकरार है। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद मार्ग के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

बता दें कि बीते 24 अक्तूबर को शहर की एक मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के दौरान स्टील की बोतल फेंकने और पथराव से बवाल हो गया था। इस कारण पुलिस को बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा था। उसके बाद तनाव को देखते हुए पूरे जनपद में एनबीएसएस की धारा 163(निषेधाज्ञा) लागू की गई, जिसे वर्तमान में हटा लिया गया है। लेकिन निषेधाज्ञा हटने के बाद भी जिस मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति है, वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां रात और दिन में पुलिस नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए मस्जिद मार्ग पर तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि मस्जिद मार्ग के अलावा अन्य संवेदनशील जगहों पर दीपावली के त्योहार के मध्येनजर भीड़-भाड़ वाले सभी क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमान चौक, विश्वनाथ चौक, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान आदि सभी जगह पुलिस पिकेट्स लगाई गई है। बताया कि पुलिस मुख्यालय से ही पुलिस अधिकारी व जवानों की छुट्टियां स्थगित कर दी गई हैं। बताया कि बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी दी जा रही है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views