पहाड़ पर बर्फ की चादर, उत्तराखंड में शीत लहर का अलर्ट जारी …

Spread the love
देहरादून। दो दिन करवट बदलने के बाद उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, चोटियों पर बर्फबारी के कारण तापमान गिरा है और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप है। 

मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में पाला गिरने और शीत लहर जारी रहने की चेतावनी दी है। बीते रविवार को प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के बाद जगह-जगह वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। 

पहाड़ियों पर हिमपात जारी

तमाम पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद सोमवार को भी कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी रहा। ऐसे में दो दिन से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप है। मंगलवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर ने कंपकंपाया। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में भी तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य या उससे भी नीचे पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में शीत का प्रकोप जारी रह सकता है। पहाड़ से मैदान तक रात को पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने के आसार हैं। 

मसूरी में पाले के कारण टैंकर फिसला, टला हादसा

मसूरी क्षेत्र में पाला गिरने से सड़कों पर हादसों की संभावना बढ़ गई है। मंगलवार को सड़कों पर कई वाहन फिसल गए। एक टैंकर खाई में गिरने से बाल बाल बचा। वहीं, तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार की रात हिमपात और सोमवार दोपहर बाद ओले गिरने से ठंड काफी अधिक होने लगी है। अब रात में पाला गिरने लगा है। जिसमें वाहन ही नहीं पैदल चलने वाले फिसल रहे हैं। 

मंगलवार को धुम्मनगंज से गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल मार्ग पर पानी का टैंकर फिसल गया। मसूरी कैंपटी मार्ग, वैवरली हाथीपांव मार्ग, लाइब्रेरी हैप्पीवैली मार्ग पर पाला जमने लगा है, जिससे इन मार्गों पर दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई है। खासकर पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोगों ने इन मार्गों पर प्रशासन से चूना छिड़काव करने की मांग की है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views