श्री रामप्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ, सुरैला में आयोजित हुआ दो दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला।

Spread the love

सम्पादक की कलमः पंकज सीबी मिश्रा, राजनीतिक विश्लेषक।           

श्री रामप्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ, सुरैला में आयोजित हुआ दो दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला।

जौनपुरः जनपद के केराकत विकासखंड के सुरैला में स्थित श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ, सुरैला, में “अनलाकिंग फ़्लूएंट कन्वर्सेशन्स: इंग्लिश लैंग्वेज स्किल्स फ़ॉर सक्सेस” शीर्षक पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ । दो दिन चलने वाले अंग्रेजी भाषा के इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग, तिलकधारी महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक डॉ कुँवर शेखर गुप्ता रहे।

कार्यशाला के विषय में जनपद के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक पंकज सीबी मिश्रा को जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधक डॉ श्रीनिवास तिवारी नें बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ कुँवर शेखर गुप्ता ने अपने वक्तव्य एवं प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के मन से अंग्रेजी भाषा के डर को सर्वप्रथम दूर करने का प्रयास किया तत्पश्चात अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण ले रहे या खुद से सीखने का प्रयास कर रहे शिक्षार्थियों को उनके द्वारा किये जा रहे बाधक बनने वाली गलतियों से उन्हें परिचित कराया और अंग्रेजी भाषा को सीखने के कुछ रोचक तरीके एवं टिप्स साझाकर उनके मन में अंग्रेजी भाषा को सीखने की रुचि पैदा की और फिर इन दो दिनों के कार्यशाला में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स को समझाया। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज सारी चीजों का वैश्वीकरण होने के कारण विद्यार्थियों को सभी विषयों के ज्ञान को हांसिल करने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा के कौशल को अपने अंदर अवश्य विकसित करना होगा, अगर हम सभी इस कौशल से अपने आप को निखार लें तो बेरोजगारी का यह आलम बिल्कुल नहीं देखने को मिलेगा और हम जहाँ भी होंगे एक अलग पहचान बनाकर रहेंगे और डिमांड में बने रहेंगे। कार्यशाला के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में बिहार से पधारे डॉ रवि प्रकाश पाठक ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संस्कार एवं जीवन के कुछ अमूल्य पक्ष पर बातचीत किया और कहा कि संस्कार को मूल में रखकर हमें सारी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए क्योंकि यही हमारा असली पहचान है। कार्यशाला के आयोजक विद्यालय के प्रबंधक डॉ श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि ग्रामीणांचल के इन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास हेतु एवं भविष्य में किसी स्तर पर अंग्रेजी भाषा का अल्पज्ञान बाधक न बनें इसके लिए यह दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था और यह दो दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सार्थक साबित होगा। संचालन आकाश गर्ग ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जी ने किया। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग, विद्यालय के अध्यापक धर्मन्द्र कुमार मौर्य, नीलू सिंह, मंजू तिवारी, प्रदुम्न यादव, पतिराम यादव, विपुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।