पुलिस की गिरफ्त में दो किशाेरियों से दुष्कर्म के आरोपित

Spread the love

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत दो किशोरियों को शादी का झांसा देकर दो युवक भगा ले गए। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर मुनिकीरेती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के साथ दोनों किशोरियों को भी बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में किशोरियों ने उनके साथ दुष्कर्म की बात कही है।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि एक किशोरी के पिता ने 11 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उसकी बेटी व उसकी एक सहेली को अज्ञात शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। दोनों किशोरी घर नहीं आई हैं। इस पर पुलिस ने 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की पूछताछ में किशोरियों ने दुष्कर्म होने की बात कही

एसएसपी टिहरी के निर्देश पर एएसपी व सीओ नरेंद्रनगर के दिशा-निर्देशन में थाना स्तर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे, होटल, नाबालिग की सहपाठियों से पूछताछ, मोबाइल सर्विलांस व बस-रेलवे स्टेशन में तलाशी की।

एक किशाेरी के मोबाइल से मिली लोकेशन

प्रभारी निरीक्षक रितेश ने बताया कि एक किशोरी के पास मौजूद मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने 13 सितंबर की सुबह दो युवकों को बंदा पुल निकट बस स्टैंड ऋषिकेश पर पकड़ा, जिनके साथ दोनों लापता किशोरियां भी मिली। बताया कि दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान प्रकाश मिश्रा (19) निवासी श्यामपुर फाटक मनसा देवी मोहल्ला ऋषिकेश व गुड्डू राम (20) निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती है। बताया कि पूछताछ में किशोरियों ने दुष्कर्म होने की बात कही है। दोनों किशोरियों का मेडिकल कराया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

किशोरियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अभियुक्तों को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views