सैफ अली खान पर हमले ने सेल‍िब्र‍िटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करे, अखि‍लेश यादव का भी बयान आया सामने।

Spread the love

सैफ अली खान पर हमले ने सेल‍िब्र‍िटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करे, अखि‍लेश यादव का भी बयान आया सामने।

   

        नई द‍िल्लीः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले ने सेल‍िब्र‍िटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर द‍िए हैं। दरअसल, गुरुवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर हमला किया, ज‍िससे वह घायल हो गए। सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फ‍िलहाल, वह अब खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने भी सैफ की सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ की है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव का भी बयान सामने आया है।

       समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने शुक्रवार को एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, ”लोकप्रिय फिल्म स्टार सैफ अली खान की सेहतमंदी की दुआओं के साथ सरकार से आग्रह कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

सैफ अली खान पर छह बार चाकू से क‍िया गया था हमला

बता दें, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात हुई घटना की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। सैफ अली खान पर छह बार चाकू से हमला किया गया। चाकू का एक टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया था। उन्हें ऑटो रिक्शा में बैठाकर लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद सैफ को खतरे से बाहर बताया है। जेह की केयरटेकर इलियामा फिलिप ने कहा कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

                 इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान के बहाने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, “दिल दहला देने वाली खबर सुनने को मिली। सैफ अली खान का इलाज चल रहा है। ये बेहद चिंताजनक बात है। इतने सिक्योर इलाके में रहने वाले एक्टर के घर में घुसकर कोई चाकू से हमला कर दे। ये महाराष्ट्र की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।”
  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views