आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का होगा एलान

Spread the love

नई दिल्ली।  की तारीख का एलान आज (7 जनवरी) को दोपहर में हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर में दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा।

आप ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतारे

वहीं, सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने सभी सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी तीन लिस्ट जारी कर दी है। अभी कांग्रेस के 22 प्रत्याशी बचे हैं। कांग्रेस जल्द ही आपनी चौथी लिस्ट भी जारी कर सकती है।

भाजपा ने जारी की एक लिस्ट, बाकी सूची का इंतजार

नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके खिलाफ संदीप दीक्षित मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने पूर्व सांसद और दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है। अब इस सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

माना जा रहा है कि इस सीट पर कांटे की टक्कर होगी। माना जा रहा है कि इस सीट त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी ने अपनी दिग्गज नेता अलका लांबा को कालकाजी सीट से मैदान में उतारा है। बता दें, अलका लांबा कालकाजी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी को चुनौती देंगी। वहीं, भाजपा ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views