ब्याज दर में कटौती का असर न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत के शयर बाजार पर भी पड़ेगा

Spread the love

नई दिल्ली। अमेरिका के केंद्रीय फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में कटौती करने का फैसला कर लिया है। फेड रिजर्व ने घोषणा की कि ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की गई।

ब्याज दर में कटौती का असर न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत के शयर बाजार पर भी पड़ा है। वहीं, स्टॉक के अलावा, गोल्ड की कीमतों में भी तेजी आ सकती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस फैसले से बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, एफएमसीजी और फार्मा जैसे सेकटर्स के शेयरों को भी मजबूती मिल सकती है।

रुपये की बढ़ सकती है ताकत

ब्याज दर घटने से ट्रेजरी सिक्युरिटीज की यील्ड (रिटर्न) कम हो जाएगी, जिससे निवेशक बेहतर ऑप्शन के लिए भारतीय बाजार की ओर रुख करेंगे। निवेशक अगर भारत में निवेश करते हैं तो देश में विदेशी पूंजी का फ्लो बढ़ेगा, जिससे भारतीय शेयर बाजार में तेजी आएगी।

शेयर बाजार में तेजी आने का मतलब है कि भारतीय निवेशकों को फायदा मिलेगा। विदेशी निवेशक, देश में निवेश करने के लिए अपनी करेंसी को रुपये में कन्वर्ट करेंगे। इससे रुपये की वैल्यू बढ़ेगी और डॉलर के मुकाबले मजबूत हो सकता है। बता दें कि आज (मंगलवार) डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे चढ़कर खुला है।

आरबीआई पर रहेगी निगाहें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लिए इस फैसले के बाद अब देशवासियों का नजर आरबीआई (RBI) पर है। भारतीय मौद्रिक नीति अमेरिकी दरों से हमेशा प्रभावित रही है।

हालांकि, कुछ दिनों पहले आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा था कि जरूरी नहीं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लिए फैसले के बाद आरबीआई भी अपने ब्याज दर में बदलाव करे।

अब निवेशकों की नजर अक्टूबर में होने वाली आरबीआई एमपीसी बैठक पर बनी हुई है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बार रेपो रेट में बदलाव हो सकता है। एमपीसी की बैठक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर को होगी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म